Bihar Board 10th Copy Check 2024 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच कल से शुरू, मार्च में इस दिन आएगा रिजल्ट, यहां से देखें पूरी जानकारी

Bihar Board 10th Exam Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 कॉपी जांच कल शुक्रवार से शुरू होगी। मूल्यांकन कार्य 10 मार्च तक पूरा करा लेने का लक्ष्य है। इस बार भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक Bihar Board 10th Result 2024 भी जारी होने की उम्मीद है। मूल्याकंन के लिए पूरे राज्य में 250+ केंद्र बनाये गये हैं।



इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट पर मुहर

कॉपी जांच में लगे शिक्षकों को आज 29 फरवरी को योगदान करना होगा। वहीं कॉपी जांच समाप्त होने के बाद अंकों का सत्यापन करना होगा। इसके बाद टॉपर का इंटरव्यू भी किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद फाइनल मैट्रिक रिजल्ट पर मुहर लगेगी।

अंकों की ऑनलाइन इंट्री उसी दिन

मैट्रिक कॉपी जांच के बाद अंकों की ऑनलाइन इंट्री उसी दिन होगी। एक सेट पर मेकर्स और तीन कंप्यूटर के एक सेट पर चेकर्स द्वारा इंट्री की जाएगी। पांच चरण में अंकों को चेक किया जाएगा। समिति ने निर्देश दिया है कि एक कंप्यूटर सेट पर कर्मी द्वारा एक पूरे बैग की इंट्री की जाएगी।

इसको लेकर बिहार बोर्ड गाइडलाइन जारी कर दिये हैं। मैट्रिक परीक्षा कॉपी जांच एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी कर्मियों को 8 बजे तक निर्धारित केंद्र में प्रवेश करना होगा।

सही उत्तर पर मिलेंगे पूरे अंक

बताते चलें अगर परीक्षार्थी दो अंकों के सवाल के जवाब सही दिये होंगे, तो उनका अंक काटा नहीं जाएगा। सही उत्तर पर छात्रों को पूरा अंक मिलेगा। जितने प्रश्नों का उत्तर परीक्षार्थियों द्वारा दिया जाना है, उससे दोगुने प्रश्न पूछे गये थे। इस बाबत निर्देश समिति दिया गया है।

IMPORTANT LINK
10th Results Check        Click here
12th Results Check        Click here
Join WhatsApp Group       Join Here 
Join Telegram Group       Join Here